Varanasi UP….चुप्पेपुर में पोषण पखवाड़ा: गोद भराई व अन्नप्राशन संपन्न।

चुप्पेपुर में पोषण पखवाड़ा: गोद भराई व अन्नप्राशन संपन्न।

हरहुआ (वाराणसी)। बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग के तहत चुप्पेपुर में शनिवार को पोषण पखवाड़ा उत्साहपूर्वक मनाया गया। आंगनबाड़ी केंद्र पर गोद भराई व अन्नप्राशन कार्यक्रम आयोजित कर गर्भवती महिलाओं व बच्चों को पोषण के प्रति जागरूक किया गया। लाभार्थियों को पौष्टिक आहार वितरित किया गया तथा छह माह के बच्चों को अन्नप्राशन कराया गया।
कार्यक्रम में सुपरवाइजर किरन लता सहित आंगनबाड़ी स्टाफ मौजूद रहा। इस दौरान महिलाओं को बच्चों के शुरुआती 1000 दिनों के महत्व, पोषण वाटिका और मोटे अनाज के सेवन के लिए प्रेरित किया गया।

Related posts