Varanasi UP… पेंशनरों का धरना, भेदभावपूर्ण नीतियों के खिलाफ उठाई आवाज

 

पेंशनरों का धरना, भेदभावपूर्ण नीतियों के खिलाफ उठाई आवाज

वाराणसी में उत्तर प्रदेश सेवा निवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर एसोसिएशन ने शास्त्री घाट (वरुणा पुल, कचहरी) पर अपनी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर धरना दिया। पेंशनरों ने सरकार पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए आठवें वेतन आयोग में पुराने पेंशनरों को शामिल करने, महंगाई राहत बढ़ाने, 18 माह के बकाया डीए के भुगतान, कम्युटेशन कटौती 10 वर्ष बाद समाप्त करने और कैशलेस चिकित्सा व रेल किराए में छूट बहाल करने की मांग की। वक्ताओं ने कहा कि लगातार अनदेखी के कारण पेंशनरों को सड़क पर उतरना पड़ रहा है। धरने की अध्यक्षता वीरेंद्र सिंह ने की और संचालन अशोक सिंह ने किया।

Related posts