तेज गर्मी में सपा नेताओं ने बांटा गन्ने का जूस, आमजन को दी राहत।

वाराणसी बढ़ती हुई भीषण गर्मी को देखते हुए समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश सचिव पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ अधिवक्ता किशन सेठ के नेतृत्व में जिला मुख्यालय वाराणसी पर गन्ने के जूस का वितरण किया गया। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय अध्यक्ष संत नरहरी चेतना मंच के सहयोग से आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य आम जनमानस को गर्मी से राहत पहुंचाना था।
इस अवसर पर किशन सेठ ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा अपने लोगों के साथ खड़ी रहती है और किसी भी आपदा में जनता की सेवा के लिए तत्पर रहती है। उन्होंने बताया कि बढ़ती धूप और गर्मी को ध्यान में रखते हुए लोगों को जूस पिलाकर राहत देने का प्रयास किया जा रहा है।
प्रदेश उपाध्यक्ष आशीष सेठ ने सरकार से अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक पेड़ लगाए जाएं ताकि गर्मी से बचाव हो सके। साथ ही उन्होंने नगर निगम से शहर में जगह-जगह ठंडे पानी के टैंकर लगाने की मांग की।
जिला अध्यक्ष आशुतोष सेठ ने कहा कि भीषण गर्मी से आम जनता परेशान है और सरकार को इस दिशा में ठोस कदम उठाने चाहिए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह ने कहा कि गन्ने का जूस लोगों को तत्काल राहत देता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि अत्यधिक जरूरत होने पर ही दोपहर 12 से 3 बजे के बीच घर से बाहर निकलें और नियमित रूप से ग्लूकोज या पानी पीते रहें।
कार्यक्रम के अंत में सभी नेताओं ने कहा कि समाजवादी पार्टी निरंतर जनता के हित में कार्य करती रहेगी और आगे भी ऐसे जनसेवा के कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।

