सांसद के निर्देश—लापरवाही बर्दाश्त नहीं, समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करें
धारा लक्ष्य समाचार

सीतापुर संवाददाता शफीक अहमद
सीतापुर, 22 अप्रैल 2026। कलेक्ट्रेट सभागार में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित हुई, जिसकी अध्यक्षता सांसद राकेश राठौर ने की। बैठक में जनप्रतिनिधियों और संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया, जहां विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।

बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा, स्वच्छ भारत मिशन, जल जीवन मिशन, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, सड़क निर्माण और विद्युत आपूर्ति से जुड़ी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। सांसद ने निर्देश दिए कि सभी योजनाओं का क्रियान्वयन समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से किया जाए तथा पात्र लाभार्थियों तक पारदर्शिता के साथ लाभ पहुंचाया जाए।
जनप्रतिनिधियों ने बैठक में सड़क, पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य और शिक्षा से संबंधित समस्याएं उठाईं, जिनके समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया। जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर. ने अधिकारियों को योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग करने और फील्ड स्तर पर निरीक्षण बढ़ाने के निर्देश दिए।
बैठक के अंत में अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि दिए गए निर्देशों का पालन सुनिश्चित किया जाएगा। बैठक में विभिन्न जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।
