Varanasi UP…फार्मासिस्टों के उत्पीड़न पर सख्त रुख, समस्याएं नहीं सुलझीं तो आंदोलन की चेतावनी।

फार्मासिस्टों के उत्पीड़न पर सख्त रुख, समस्याएं नहीं सुलझीं तो आंदोलन की चेतावनी।

वाराणसी। शहर में फार्मासिस्टों के उत्पीड़न और लाइसेंस संबंधी समस्याओं को लेकर आज ड्रग इंस्पेक्टर जुनाब अली से अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन (ABPA) के पदाधिकारियों ने मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने लाइसेंस नवीनीकरण में आ रही दिक्कतों तथा नए लाइसेंस जारी करने में हो रही देरी जैसे गंभीर मुद्दों को विस्तार से रखा।
बैठक में फार्मासिस्टों ने आरोप लगाया कि आए दिन अनावश्यक उत्पीड़न किया जा रहा है, जिससे कार्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि भविष्य में ऐसी समस्याएं जारी रहीं तो संगठन आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।
ड्रग इंस्पेक्टर जुनाब अली ने सभी बिंदुओं को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि आगे से फार्मासिस्टों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी और लाइसेंस संबंधी प्रक्रियाओं को सुचारु बनाया जाएगा।
इस दौरान जिला अध्यक्ष डॉ. सुधांशु तिवारी के नेतृत्व में रतन श्रीवास्तव (जिला कोषाध्यक्ष), नीरज कुमार (संगठन मंत्री), चंद्रकांत सिंह (जिला उपाध्यक्ष), अमित कुमार गुप्ता (जिला सचिव), एस.के. हर्ष (जिला सह कोषाध्यक्ष), सतीश (जिला मीडिया प्रभारी), अजीत कुमार राय सहित बड़ी संख्या में फार्मासिस्ट उपस्थित रहे।

Related posts