Varanasi UP…वाराणसी में ‘एटोपिक डर्मेटाइटिस अपडेट 2026’ आयोजित, नए उपचारों पर विशेषज्ञों की चर्चा।

वाराणसी में ‘एटोपिक डर्मेटाइटिस अपडेट 2026’ आयोजित, नए उपचारों पर विशेषज्ञों की चर्चा।

वाराणसी में सोसाइटी फॉर एक्जिमा स्टडीज द्वारा 25 अप्रैल 2026 को “एटोपिक डर्मेटाइटिस अपडेट 2026” विषय पर आधे दिन का कंटिन्यूइंग मेडिकल एजुकेशन (CME) कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें देशभर के प्रमुख त्वचा रोग विशेषज्ञों ने भाग लेकर एटोपिक डर्मेटाइटिस के प्रबंधन में नई प्रगति और चुनौतियों पर चर्चा की।
विशेषज्ञों ने बताया कि यह त्वचा रोग बच्चों और वयस्कों में तेजी से बढ़ रहा है और जीवन की गुणवत्ता पर गंभीर प्रभाव डालता है। कार्यक्रम में पारंपरिक दवाओं के साथ-साथ बायोलॉजिक्स और जेएके इनहिबिटर्स जैसे नए उपचार विकल्पों की प्रभावशीलता पर भी प्रकाश डाला गया।
एसईसी के अध्यक्ष डॉ. संदीपन धर ने कहा कि ऐसे आयोजनों का उद्देश्य डॉक्टरों को नवीनतम शोध और उपचार पद्धतियों से अपडेट कर मरीजों की बेहतर देखभाल सुनिश्चित करना है।

Related posts