ICAI वाराणसी शाखा का 3 दिवसीय AI सर्टिफिकेट कोर्स संपन्न।

वाराणसी। दि इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) की वाराणसी शाखा द्वारा 23 से 25 अप्रैल 2026 तक पांडेयपुर स्थित ICAI भवन में 3 दिवसीय आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) सर्टिफिकेट कोर्स का सफल आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में सीए तरुण मनचंदा, सीए श्रेयश धरकर एवं सीए राहुल गभावाला उपस्थित रहे। कोर्स में लगभग 55 चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने भाग लिया।
इस दौरान प्रतिभागियों को एआई की मूल अवधारणाओं, मशीन लर्निंग, डीप लर्निंग, नेचरल लैंग्वेज प्रोसेसिंग व कंप्यूटर विजन की जानकारी दी गई। साथ ही एआई के उपयोग, लाभ (तेजी, सटीकता, लागत में कमी) और चुनौतियों (डेटा गोपनीयता, सुरक्षा व नैतिक मुद्दे) पर भी चर्चा हुई।
कार्यक्रम में शाखा अध्यक्ष सीए वैभव मेहरोत्रा, सचिव सीए रंजीत कुमार पांडेय सहित अन्य पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।

