Varanasi UP…इन्फिनिटी केयर अस्पताल ने मनाई 5वीं वर्षगांठ, 100 बेड के नए अस्पताल की घोषणा

इन्फिनिटी केयर अस्पताल ने मनाई 5वीं वर्षगांठ, 100 बेड के नए अस्पताल की घोषणा।

वाराणसी में इन्फिनिटी केयर अस्पताल ने अपनी 5वीं वर्षगांठ अमाया होटल में भव्य समारोह के साथ मनाई। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ, जिसमें चिकित्सा एवं प्रशासनिक क्षेत्र के कई गणमान्य अतिथि शामिल हुए।
समारोह में अस्पताल के उत्कृष्ट कर्मचारियों को सम्मानित किया गया और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समां बांधा। मार्केटिंग हेड मधुलिका सिंह ने अस्पताल की उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए 100 बेड के नए अस्पताल की घोषणा की।
निदेशक विनीत विक्रम सिंह और संस्थापक डॉ. अभिषेक विक्रम सिंह ने सेवा, गुणवत्ता और संवेदनशील स्वास्थ्य देखभाल के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। चेयरमैन वीरेंद्र सिंह ने अस्पताल की सेवा भावना की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related posts