Varanasi UP…बंगाल चुनाव विजय व महिला शक्तिवंदन अधिनियम की सफलता हेतु यज्ञ का आयोजन

बंगाल चुनाव विजय व महिला शक्तिवंदन अधिनियम की सफलता हेतु यज्ञ का आयोजन

वाराणसी। बंगाल चुनाव में विजय और महिला शक्तिवंदन अधिनियम की सफलता के उद्देश्य से एक विशेष यज्ञ का आयोजन किया गया। यह आयोजन इंद्रभूषण सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के नेताओं की सक्रिय भूमिका रही। इसमें विशाल रघुवंशी, संदीप कुशवाहा, हिमांशु सिंह और पवन सिंह सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

यज्ञ के माध्यम से देश में सुख-समृद्धि, राजनीतिक स्थिरता और महिला सशक्तिकरण की कामना की गई। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने एकजुट होकर समाज और राष्ट्र के विकास के लिए कार्य करने का संकल्प भी लिया।

Related posts