नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, चोलापुर पुलिस की कार्रवाई।
वाराणसी, कमिश्नरेट वाराणसी के थाना चोलापुर पुलिस ने नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म के प्रयास के गंभीर मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आयुक्त, अपर पुलिस आयुक्त एवं पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन तथा सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई।

प्रभारी निरीक्षक सधुबन राम गौतम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अभियुक्त सूर्यबली उर्फ भूषण (20 वर्ष) पुत्र वीरेंद्र, निवासी ग्राम धरसौना (बड़ी बस्ती), थाना चोलापुर को रविवार सुबह करीब 09:20 बजे नाद नदी के किनारे गोला गांव जाने वाले रास्ते से हिरासत में लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 28/29 अप्रैल 2026 की रात अभियुक्त ने आवेदिका की करीब 4 वर्षीय नाबालिग पुत्री को घर के सामने बने शौचालय में ले जाकर गलत काम करने का प्रयास किया। इस संबंध में 29 अप्रैल को पीड़िता की मां द्वारा थाना चोलापुर में लिखित शिकायत दी गई थी, जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।बजांच के दौरान पीड़िता के बयान, मेडिकल रिपोर्ट, घटनास्थल निरीक्षण व गवाहों के बयान के आधार पर मामले को गंभीर मानते हुए धाराओं में वृद्धि कर दी गई। वर्तमान में अभियुक्त पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के साथ-साथ पॉक्सो एक्ट की धाराएं 5/6 व 9/10 के तहत कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस ने विवेचना मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक सधुबन राम गौतम ने स्वयं विवेचना अपने हाथ में ले ली है। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में अभियुक्त ने अपनी गलती स्वीकारते हुए न्यायालय में सफाई देने की बात कही है।

अपराधिक इतिहास भी मौजूद
गिरफ्तार अभियुक्त का पूर्व में भी चोरी, आर्म्स एक्ट सहित कई मामलों में आपराधिक इतिहास रहा है, जिसमें वर्ष 2017 से 2025 तक के करीब 10 मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस द्वारा अभियुक्त के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
