Varanasi UP…11 स्थानों पर ‘खज़ाना’ गेम शो, 400 से अधिक प्रतिभागियों ने पाया खुशियों का खजाना।

11 स्थानों पर ‘खज़ाना’ गेम शो, 400 से अधिक प्रतिभागियों ने पाया खुशियों का खजाना।

JSK फाउंडेशन और IBF के संयुक्त आयोजन में शहरभर में दिखा उत्साह, ज्ञान और नेटवर्किंग का अनोखा संगम।

वाराणसी, जय श्री कृष्णा फाउंडेशन (JSK) एवं इंडिया बिज़नेस फोरम (IBF) के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को शहर के 11 प्रमुख स्थानों पर इस सत्र का सबसे रचनात्मक और रोमांचक कार्यक्रम “खज़ाना” गेम शो आयोजित किया गया। इस अनूठे आयोजन में लगभग 400 से अधिक सदस्यों ने भाग लेकर “खुशियों का खज़ाना” हासिल किया।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 8 बजे हुई, जो शहर के विभिन्न प्रतिष्ठानों पर बनाए गए 11 केंद्रों पर संचालित हुआ। प्रतिभागियों ने एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचकर न केवल खजाना खोजा, बल्कि विभिन्न व्यवसायिक जानकारियां प्राप्त करते हुए आपसी परिचय और नेटवर्किंग का अवसर भी हासिल किया।

इस दौरान संस्था के संस्थापक संजीव अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य सदस्यों को एक-दूसरे के कार्यक्षेत्र और अनुभवों से जोड़ना है, ताकि व्यवसायिक और सामाजिक सहयोग को बढ़ावा मिल सके। प्रत्येक केंद्र पर प्रतिभागियों को 5-5 अंक दिए गए और सभी अंक पूरे करने वालों को विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया गया। साथ ही प्रत्येक स्थल पर आकर्षक उपहार भी वितरित किए गए।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न केंद्रों पर दीप प्रज्ज्वलन, केक कटिंग, पुस्तक विमोचन, सिग्नेचर गतिविधियां और बर्थडे सेलिब्रेशन जैसे विविध आयोजन हुए। सभी स्थानों पर अतिथियों के स्वागत के साथ स्वादिष्ट व्यंजनों की भी व्यवस्था रही, जिससे पूरा माहौल उत्सवमय बना रहा।

इस आयोजन में शहर के अनेक गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही, जिनमें राम गोपाल मोहले, पं. चंद्रमौली उपाध्याय, डॉ. समीर गुप्ता, डॉ. दीपाली गुप्ता, पूजा मधोक, बाबा मधोक, डॉ. अजीत सहगल, सीए विनय जैन, डॉ. सचिन मिश्रा, डॉ. ए.के. कौशिक, देव भट्टाचार्य, श्रीनारायण खेमका, सुनील खन्ना, सुनील जायसवाल, राहुल मेहता सहित अनेक विशिष्ट जन शामिल रहे।

Related posts