जिला रिंग टेनिस प्रतियोगिता सम्पन्न, खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन।
वाराणसी। रिंग टेनिस एसोसिएशन ऑफ वाराणसी के तत्वावधान में 1 से 3 मई 2026 तक सनबीम स्कूल, वरुणा में आयोजित जिला स्तरीय रिंग टेनिस प्रतियोगिता सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।


अंडर-13 वर्ग में विशाल कुमार, खुशी आनंद सहित कई खिलाड़ियों ने एकल व युगल मुकाबलों में शानदार जीत दर्ज की। वहीं अंडर-11 वर्ग में भी खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन किया।
समापन अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. अशोक सिंह ने विजेताओं को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम का सफल संचालन मनीषा रानी सिंह द्वारा किया गया। आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों व सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
