Varanasi UP..रक्तदान शिविर में 10 लोगों ने किया रक्तदान, 60 ने कराई नेत्र जांच।

रक्तदान शिविर में 10 लोगों ने किया रक्तदान, 60 ने कराई नेत्र जांच।

वाराणसी। भारत विकास परिषद आस्था शाखा द्वारा रविवार, 3 मई को शिवपुर स्थित अमृताशा हॉस्पिटल में एक बृहद रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का संचालन अस्पताल के निदेशक डॉ. अभिषेक गुप्ता एवं डॉ. लक्षिता वाष्णेय के नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

इस अवसर पर भारत विकास परिषद आस्था शाखा के संजय सिंह, रमेश कुमार, शैलेंद्र सिंह, रणजीत सिंह, विवेक कुमार सिंह, श्रवण कुमार सिंह, प्रियंका सिंह, साधना सिंह, किशन सिंह एवं माधुरी सिंह सहित कुल 10 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता की सेवा का उदाहरण प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम में आस्था शाखा के डॉ. महेंद्र राय, सरिता विश्वकर्मा, अवनीश कुमार सिंह, रजनीश राय, शशि उपाध्याय सहित कई सदस्य उपस्थित रहे और आयोजन को सफल बनाने में सहयोग दिया।

रक्तदान शिविर के उपरांत डॉ. ए. के. सिंह (एम.एस. आप्थो) के नेतृत्व में नेत्र जांच शिविर भी आयोजित किया गया, जिसमें 60 लोगों ने अपनी आंखों की जांच कराई, जबकि 10 लोगों ने नेत्रदान का संकल्प लिया।

यह आयोजन समाज सेवा एवं जनकल्याण की दिशा में एक सराहनीय पहल के रूप में देखा गया।

Related posts