श्री वृषेश्वर महादेव मंदिर का जीर्णोद्धार, प्राण-प्रतिष्ठा व भंडारा सम्पन्न।
वाराणसी शिवपुर स्थित पंचक्रोशी मार्ग पर प्राचीन श्री वृषेश्वर महादेव मंदिर का तीन दिवसीय वैदिक अनुष्ठान के साथ जीर्णोद्धार एवं नवीन प्रतिमाओं की प्राण-प्रतिष्ठा सम्पन्न हुई। कार्यक्रम का समापन रविवार को विशेष पूजा-अर्चना, भव्य प्रतिमा यात्रा और विशाल भंडारे के साथ हुआ।


यजमान रवि प्रकाश जायसवाल के नेतृत्व एवं आचार्य अक्षय कुमार पांडेय के निर्देशन में आयोजित इस महोत्सव में गणेश, कार्तिकेय, विष्णु, लक्ष्मी, सूर्य, भैरव व पार्वती सहित विभिन्न देवी-देवताओं की प्रतिमाओं का विधिवत अभिषेक किया गया।
प्रतिमा यात्रा शिवपुर क्षेत्र के विभिन्न मार्गों से होते हुए मंदिर पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। संध्या में जागरण एवं भंडारे में हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग व श्रद्धालु उपस्थित रहे।
