सुशासन और ‘ज़ीरो टॉलरेंस’ पर जोर, NDA नेता रघु मिश्रा ने चौक थाने का किया दौरा।
वाराणसी, ‘हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (से.)’ के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष रघु मिश्रा ने रविवार को शहर के ऐतिहासिक चौक थाने का भ्रमण कर पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने थानाध्यक्ष दिलीप कुमार मिश्र से शिष्टाचार भेंट कर क्षेत्र की कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा की।


मुलाकात के दौरान रघु मिश्रा ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ‘ज़ीरो टॉलरेंस’ नीति आज सुशासन का पर्याय बन चुकी है। उन्होंने काशी में पुलिस प्रशासन की सक्रियता और मुस्तैदी की सराहना करते हुए कहा कि इससे आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है।
उन्होंने आगे कहा कि NDA गठबंधन की डबल इंजन सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति तक सुरक्षा और सम्मान पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। ‘हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (से.)’ प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर जनता की समस्याओं के समाधान हेतु निरंतर कार्य करती रहेगी।
