Varanasi UP…रसोई गैस संकट को लेकर कार्रवाई की मांग, राष्ट्रपति को सौंपा ज्ञापन।

रसोई गैस संकट को लेकर कार्रवाई की मांग, राष्ट्रपति को सौंपा ज्ञापन।

वाराणसी, देश में एलपीजी (रसोई गैस) की बढ़ती कीमतों और आपूर्ति संकट को लेकर आज़ाद अधिकार सेना के पदाधिकारियों ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भेजकर त्वरित कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में बताया गया कि गैस की भारी किल्लत, आपूर्ति में देरी और कालाबाजारी के कारण आम जनता व व्यवसायी वर्ग को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

संगठन ने सरकार से गैस आपूर्ति को सुचारू करने, कालाबाजारी पर रोक लगाने, कीमतों में बढ़ोतरी रोकने और समस्या के समाधान के लिए उच्चस्तरीय समिति गठित करने की मांग की है।

इस दौरान उदम सिंह, श्याम सेठ, काजल कश्यप, संतोष सिंह एवं सुरेश सेठ सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related posts