Varanasi UP..गिलट बाजार में “मफ एंड पफ” बेकरी का शुभारंभ, शुद्ध शाकाहारी होममेड केक की खास पेशकश।

गिलट बाजार में “मफ एंड पफ” बेकरी का शुभारंभ, शुद्ध शाकाहारी होममेड केक की खास पेशकश।

वाराणसी। गिलट बाजार स्थित त्रिमूर्ति अस्पताल के सामने “मफ एंड पफ” बेकरी का भव्य शुभारंभ किया गया। उद्घाटन समारोह में त्रिमूर्ति अस्पताल के निदेशक डॉ. रामामूर्ति सिंह ने फीता काटकर बेकरी का उद्घाटन किया।

बेकरी के संचालक गोविंद चक्रवर्ती ने बताया कि यह उनका स्वयं का प्रोडक्शन हाउस है, जहां पूरी तरह शुद्ध शाकाहारी केक और अन्य बेकरी उत्पाद उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने बताया कि यहां मिलने वाले सभी उत्पाद होममेड हैं, जिनकी गुणवत्ता और स्वाद का विशेष ध्यान रखा जाता है।

उन्होंने आगे बताया कि बेकरी का सबसे प्रसिद्ध उत्पाद चीज़केक है, जो ग्राहकों के बीच खास आकर्षण का केंद्र रहेगा। उद्घाटन के अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य लोग एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे और नए प्रतिष्ठान के लिए शुभकामनाएं दी।

Related posts