Varanasi UP…डालर समूह के चेयरमैन के प्रति शोक संवेद‌नाओं का लगा तांता ।

डालर समूह के चेयरमैन के प्रति शोक संवेद‌नाओं का लगा तांता ।

डालर समूह के चेयरमैन, आर्य जगत में अत्यंत लोकप्रिय, आर्य समाज के महान सेवक, महर्षि दयानन्द सरस्वती के अनन्य भक्त, आर्य समाज-गुरुकुलों तथा अन्य आर्य संस्थाओं व ट्रस्टों के पोषक, आर्य प्रतिनिधि सभा पश्चिम बंगाल के यशस्वी प्रधान, महर्षि दयानन्द काशी शास्त्रार्थ स्मृति न्यास के मानद संरक्षक न्यासी, परोपकारिणी सभा के न्यासी, सार्वदेशिक आर्य प्रतिनिधि सभा के उपप्रधान, अखिल भारतीय दयानन्द सेवाश्रम संस्था (पूर्वोत्तर) के प्रधान श्रद्धेय आर्य रत्न श्री दीनदयाल गुप्ता जी के आकस्मिक देहावसान की सूचना फेसबुक द्वारा प्राप्त होने पर समस्त आर्य जगत में शोक की लहर व्याप्त हो गई । वहीं इस खबर से महर्षि दयानन्द

काशीशास्त्रार्थ स्मृति न्यास वाराणसी के समस्त न्यासीगण तथा वाराणसी की समस्त आर्य समाजों के सदस्य जन काफी मर्माहत हैं । इस समाचार से मातृ कन्या गुरुकुल रामापुरा वाराणसी की संचालिका, प्राचार्या व ब्रह्मचारिणियाँ भी काफी मर्माहत हैं ।

आर्य जगत में इस दुःखद घटना के पश्चात् अंतरराष्ट्रीय यज्ञ दिवस के अवसर पर मातृ कन्या गुरुकुल रामापुरा की संचालिका डॉक्टर गायत्री आर्या के संयोजकत्व में यज्ञ के पश्चात् आर्य रत्न बाबू जी के सम्मान में शोक सभा का आयोजन हुआ । आर्या जी ने बाबू जी का गुरुकुल के प्रति स्नेह व सहयोग की कृतज्ञता व्यक्त किया । इस शोक सभा में शिक्षिकाएँ, ब्रह्मचारिणियाँ, राजेश राय, अशोक त्रिपाठी, सुनील जायसवाल, चन्द्रदीप आर्य, सूरज बरनवाल, रवि प्रकाश बरनवाल, गोपाल जी गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहें ।

इसी संवेदना के क्रम में दिनांक 4 मई 2026 दिन सोमवार को आकस्मिक शोक सभा को आर्य समाज भोजूवीर में की गई । इस शोक सभा में महर्षि दयानन्द काशीशास्त्रार्थ स्मृति के ट्रस्टी तथा विभिन्न आर्य समाजों के आर्य जन व पदाधिकारी उपस्थित हुएँ । सभी लोगों ने अपने शोक वक्तव्य में बाबूजी को आर्य समाजों, गुरुकुलों तथा आर्य संस्थाओं का महान व मजबूत स्तंभ तथा आर्य समाज का एक निष्ठावान सैनिक बताते हुए गहरा दुख प्रकट किया । न्यास के अध्यक्ष प्रमोद आर्य आर्षेय ने अपने शोक वक्तव्य में बताया कि श्रद्धेय दीनदयाल गुप्ता जी आर्य जगत की एक शान थें । आप महादानी हुएँ तथा तन व मन से भी आर्य समाज की गतिविधियों में समर्पित थें । निश्चित ही उनके अब ना रहने पर आर्य जगत की भारी क्षति हुई है । अंत में सभी आर्यजनों ने उनके सम्मान में खड़े होकर मौन श्रद्धांजलि अर्पित किया । परमपिता परमेश्वर से उनके परिवरीजन, डॉलर परिवार तथा मर्माहत उनके स्वजन व आर्यजनों के इस दुख के सहनशक्ति हेतु प्रार्थना किया । 

शोक सभा में प्रमुख रूप से न्यास के उप-प्रधान कपिल देव आर्य, मंत्री राजकुमार वर्मा, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र कश्यप, मीडिया प्रभारी व आजीवन न्यासी सदस्य आर्य रवि प्रकाश बरनवाल तथा जिला सभा के प्रधान लल्लू प्रसाद आर्य, मंत्री चंद्रदीप आर्य, प्रचार मंत्री चंद्रपाल आर्य, उप-प्रधान रवि प्रकाश आर्य, विभिन्न आर्य समाजों से वेद प्रकाश आर्य, आर्य वेद प्रकाश बृजवासी, अरुण आर्य, शशि प्रकाश आर्य, प्रदीप आर्य, विजय आर्य, मनोहर आर्य, सुशील आर्य, चन्द्रमा प्रसाद आर्य, अखिलेश आर्य, डॉक्टर कृष्ण मोहन बरनवाल, अनन्त लाल आर्य, कृष्ण कुमार आर्य, सुनिल जायसवाल, डॉक्टर माधुरी रानी ‘तर्केप्तुसिका’, सी.ए. विष्णु प्रसाद, सूरज बरनवाल, रमाशंकर आर्य, पण्डित रामदेव शास्त्री, उदय आर्य, प्रमोद शास्त्री आदि लोग उपस्थित रहें ।

Related posts