डिजिटल जनगणना-2026 का शुभारंभ, महापौर ने सबसे पहले कराया स्व-पंजीकरण।
वाराणसी। देश की पहली डिजिटल जनगणना-2026 का शुभारंभ काशी में हो गया। नगर के प्रथम नागरिक महापौर अशोक कुमार तिवारी ने सिगरा स्थित अपने आवास पर ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से स्वयं और अपने परिवार का विवरण दर्ज कर अभियान की शुरुआत की। इस दौरान अपर नगर आयुक्त संगम लाल, जोनल अधिकारी मृत्युंजय नारायण मिश्र समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
महापौर ने काशीवासियों से 21 मई तक पोर्टल पर स्वयं पंजीकरण करने की अपील की। वहीं कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने भी अपने आवास पर ‘स्व-गणना’ कर अभियान में भागीदारी की। नगर निगम के अनुसार नागरिक https://se.census.gov.in� पर जाकर 33 सवालों के जवाब देकर स्वयं फॉर्म भर सकते हैं। फॉर्म सबमिट होने पर 11 अंकों की एसई आईडी जारी होगी, जिसे प्रगणकों को दिखाना होगा। प्रशासन ने सभी सूचनाओं को पूरी तरह गोपनीय और सुरक्षित बताया है।
