अभाविप के ‘सविष्कार’ आयाम की विशेष बैठक संपन्न, छात्रों ने साझा किए स्टार्टअप आइडियाज
वाराणसी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) वाराणसी महानगर के तत्वावधान में ‘सविष्कार’ आयाम की एक विशेष बैठक का गरिमामय आयोजन महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय शोध पीठ में संपन्न हुआ।
बैठक में मुख्य रूप से सविष्कार की राष्ट्रीय सह संयोजक कुमारी तेजस्विनी गुलेरिया एवं डायरेक्ट ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल की प्रो. शेफाली ठकराल की गौरवमयी उपस्थिति रही। दोनों वक्ताओं ने विद्यार्थियों को नवाचार, शोध एवं स्वरोजगार के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर उपस्थित छात्रों ने अपनी रचनात्मकता का परिचय देते हुए नवाचार एवं स्वरोजगार से जुड़े विभिन्न स्टार्टअप आइडियाज प्रस्तुत किए। वक्ताओं ने छात्रों के विचारों की सराहना करते हुए उन्हें आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका से अवगत कराया।
बैठक में अभाविप के कार्यकर्ताओं एवं विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता रही। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में उद्यमिता, नवाचार और सामाजिक नेतृत्व की भावना को विकसित करना रहा।
