मनोविज्ञान विभाग में एक दिवसीय लाइव कार्यशाला का सफल आयोजन-प्रो.शेफाली वर्मा ठकराल अध्यक्ष मनोविज्ञान विभाग
महत्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी के मनोविज्ञान विभाग द्वारा “रैपोर्ट एवं लिसनिंग, केस हिस्ट्री एवं मानसिक स्थिति परीक्षण” विषय पर एक दिवसीय लाइव कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता डॉ. पी. के. सिंह ने विद्यार्थियों को प्रभावी संवाद, सक्रिय श्रवण तथा मानसिक स्थिति परीक्षण की व्यवहारिक जानकारी दी। कार्यशाला में विद्यार्थियों, शोधार्थियों एवं मानसिक स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजन सचिव डॉ. मुकेश कुमार पंथ एवं सह-आयोजन सचिव डॉ. दुर्गेश के. उपाध्याय ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विभागाध्यक्ष प्रो. शेफाली वर्मा ठकराल ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता के महत्व पर प्रकाश डाला।
