Raybareli news: फ्लाईओवर से गिरकर किशोर गंभीर रूप से घायल

जिला रिपोर्टर रायबरेली रोहित मिश्रा 

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

रायबरेली। भदोखर थाना क्षेत्र के अंतर्गत सरायदामु फ्लाईओवर पर एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहाँ बाइक सवार एक किशोर अनियंत्रित होकर पुल से नीचे जा गिरा। हादसे में किशोर को गंभीर चोटें आई हैं।

जानकारी के अनुसार, करोरे गाँव निवासी रिंकू यादव अपने पिता और भाई के साथ कहीं जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक शारदा नहर के पास सरायदामु ब्रिज पर पहुँची, रिंकू अचानक अनियंत्रित होकर फ्लाईओवर से नीचे गिर गया।

घटना के तुरंत बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। परिजनों और ग्रामीणों की मदद से आनन-फानन में एम्बुलेंस बुलाई गई। घायल किशोर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उसका उपचार जारी है।

Related posts