Varanasi UP…वैश्य कुल गुरु मठ में सामूहिक उपनयन संस्कार सम्पन्न।

वैश्य कुल गुरु मठ में सामूहिक उपनयन संस्कार सम्पन्न।

वाराणसी। मच्छोदरी स्थित वैश्य कुल गुरु मठ (काशी) में शुक्रवार को महास्वामी श्री श्री वामनाश्रम स्वामी जी महाराज की प्रेरणा से वैश्य समाज के बच्चों का सामूहिक उपनयन संस्कार वैदिक मंत्रोच्चार एवं यज्ञोपवीत धारण के साथ सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत ब्रह्म मुहूर्त में वैश्य गुरु श्री संदीप कनेकर के सानिध्य में वैदिक पूजन एवं गणेश पूजन से हुई। समारोह का मुख्य आकर्षण बालकों को जनेऊ धारण कराकर गायत्री मंत्र की दीक्षा देना रहा। इस दौरान बच्चों ने अनुशासित जीवन जीने का संकल्प लिया।

उपनयन संस्कार में तुषार केशरी, अभिराज, कान्हा, केशव सौरी, गौरिश बरनवाल, प्राजव, राघव, कार्तिक एवं अर्जुन सहित कई बच्चों ने भाग लिया। कार्यक्रम में अजय केशरी, संजय केशरी, राजकुमार जायसवाल, मनीष केशरी, पारस केशरी, मुरलीधर जायसवाल, प्रदीप मानसिंहका, कन्हैया जायसवाल, विनय केशरी एवं संदीप केशरी सहित समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related posts