Varanasi UP…पाण्डेयपुर में “Fashion Icon” शोरूम का भव्य उद्घाटन।

पाण्डेयपुर में “Fashion Icon” शोरूम का भव्य उद्घाटन।

वाराणसी। पाण्डेयपुर स्थित अशोक नगर कॉलोनी में नए फैशन शोरूम “Fashion Icon” का भव्य उद्घाटन भारत विकास परिषद सृजन शाखा की अध्यक्षा शशि श्रीवास्तव द्वारा विधिवत किया गया। उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में गणमान्य महिलाएं एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

इस अवसर पर शोरूम संचालिका प्रीति सिन्हा ने बताया कि “Fashion Icon” में महिलाओं के लिए आधुनिक एवं आकर्षक फैशन परिधानों का विशेष संग्रह उपलब्ध कराया गया है। उन्होंने कहा कि ग्राहकों को ट्रेंडिंग फैशन के साथ गुणवत्ता युक्त परिधान उपलब्ध कराना उनका उद्देश्य है।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों ने नए प्रतिष्ठान की सफलता की शुभकामनाएं देते हुए इसे क्षेत्र के लिए बेहतर फैशन डेस्टिनेशन बताया। समारोह में प्रीति सिन्हा, प्रज्ञा मिश्रा, नीता पांडेय, रमा सिंह, अंजू शर्मा, नेहा वालिया एवं रोली गुप्ता सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related posts