Varanasi UP…अखिल भारतीय चौरसिया महासभा की राष्ट्रीय बैठक व चुनाव प्रक्रिया 9-10 मई को वाराणसी में।

अखिल भारतीय चौरसिया महासभा की राष्ट्रीय बैठक व चुनाव प्रक्रिया 9-10 मई को वाराणसी में।

वाराणसी। अखिल भारतीय चौरसिया महासभा कोलकाता की राष्ट्रीय बैठक एवं आगामी सत्र 2026-2029 की चुनावी प्रक्रिया का आयोजन 9 एवं 10 मई 2026 को होटल रमाडा (रामनगर रोड, कटेसर) में किया जाएगा। कार्यक्रम में देशभर से समाज के पदाधिकारी, ट्रस्टी एवं गणमान्य सदस्य भाग लेंगे।

महासभा का पूर्व चुनाव 22 अप्रैल 2023 को हाजीपुर, पटना (बिहार) में सम्पन्न हुआ था, जिसमें श्री प्रदीप चौरसिया को राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया था। अध्यक्ष बनने के बाद उन्होंने आर्थिक रूप से कमजोर एवं असक्षम छात्रों के लिए दिल्ली में आईएएस, पीसीएस एवं इंजीनियरिंग जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु छात्रावास निर्माण की घोषणा की थी।

इसी उद्देश्य से “चौरसिया फाउंडेशन ट्रस्ट” की स्थापना की गई, जिसके अंतर्गत दिल्ली के रोहिणी क्षेत्र में लगभग 7 करोड़ रुपये की लागत से 6 मंजिला भवन का निर्माण कराया जा रहा है। इस परियोजना के संबंध में ट्रस्टीगण की महत्वपूर्ण बैठक 9 मई 2026 को आयोजित होगी, जिसमें देशभर से सभी ट्रस्टी उपस्थित रहेंगे।

वहीं 10 मई 2026 को महासभा के आगामी सत्र 2026-2029 के लिए चुनावी प्रक्रिया सम्पन्न कराई जाएगी। चुनाव अधिकारी के रूप में श्री महेश कानड़ी (उज्जैन), श्री जगत नारायण चौरसिया (सिंगरौली, मध्य प्रदेश) एवं श्री सुरेश चौरसिया (पार्षद, वाराणसी) की देखरेख में चुनाव सम्पन्न होगा।

महासभा के अनुसार नामांकन की सभी प्रक्रियाएं पूरी हो चुकी हैं। चुनाव से पूर्व आम सभा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें पिछले तीन वर्षों में किए गए कार्यों का विवरण एवं आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया जाएगा। साथ ही खुला मंच भी आयोजित होगा, जहां सदस्यगण अपने विचार एवं सुझाव रख सकेंगे। इसके बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न होगा।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व राज्यपाल सिक्किम माननीय गंगाबाबू चौरसिया, पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश माननीय कैलाश नाथ चौरसिया, पूर्व विधायक नोखा बिहार माननीय रामेश्वर चौरसिया, विधायक रामपुर कारखाना माननीय सुरेन्द्र चौरसिया एवं विधायक डाल्टेनगंज आलोक चौरसिया सहित कई गणमान्य अतिथियों के शामिल होने की संभावना है।

आयोजकों द्वारा सभी आगन्तुकों के ठहरने एवं भोजन की समुचित व्यवस्था की गई है।

Related posts