विकास के 5 साल” सड़क से शौचालय तक गांव हुआ मॉडल
जिला रिपोर्टर रायबरेली रोहित मिश्रा
धारा लक्ष्य समाचार पत्र
रायबरेली प्रधानों के लगभग 5 साल पूरे होने वाले हैं।वैसे में अगर उनके कार्यों की बात कर ली जाए तो किसी ने गांव का विकास कराया तो किसी ने गांव को डुबोया।योजना के नाम पर भ्रष्टाचार, आए पैसे का बंदरबाट।लेकिन रायबरेली के विकासखंड राही भदोखर क्षेत्र के सेमरा गांव के प्रधान निशा सिंह ओर उनके पतिनिधि चंदन सिंह ने गांव का नक्शा ही बदल दिया।
ग्राउंड जीरो पर पहुंचे “”महुआ टीवी चैनल”” के संवाददाता ने जमीनी हकीकत जानी और जमीनी हकीकत 100% निकली।गांव में मनरेगा पार्क जो लाखों रुपए लागत से बनाया गया। आज भी खूबसूरती का अरमान बना हुआ है पार्क में।अन्नपूर्णा भवन का भी प्रधान के द्वारा निर्माण कराया गया।
पानी की टंकी का निर्माण कराया गया ताकि ग्राम वासियों को स्वच्छ पानी के लिए उपलब्ध हो।प्रधान के द्वारा ग्रामीणों के लिए बैकुंठ धाम की व्यवस्था कराई गई। ताकि अंतिम संस्कार गांव में ही कराया जा सके।
पूरे गांव में इंटरलॉकिंग लगवाई गई। जगह-जगह हैंडपंप, खंभे ,नालियों का विकास जल निकासी भी प्रधान पतिनिधि चंदन सिंह के द्वारा कराया गया। गांव के लोगों ने बताया 5 साल प्रधान चंदन सिंह के बेमिसाल रहे।जिन्होंने अपना विकास न करके गांव के विकास पर पूरा फोकस किया।ज्यादातर देखा जाता है ग्राम प्रधान गांव का विकास न करके वह अपना जरूर विकास कर लेते हैं और आई योजनाओ के पैसे का बखूबी से बंदरबाट कर लेते हैं।
ग्रामीण झोपड़पट्टी में रहते हैं और प्रधान महलों में।लेकिन सेमरा प्रधान ने जो कर दिखाया है इन 5 सालों में शायद कोई ही प्रधान कर पाएगा, आइए आपको सुनाते ओर दिखाते हैं! गांव के विकास की तस्वीरें..फिलहाल गांव को स्वच्छ रखने के लिए प्रधान के द्वारा कूड़ा घर भी बनवाया गया ताकि गंदगी गांव में इधर उधर न फैले।
