Raybareli news: ट्रैक्टर चलाकर दूल्हा लेकर पहुंचा बारात, अनोखी शादी बनी चर्चा का विषय

जिला रिपोर्टर रायबरेली से रोहित मिश्रा 

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

रायबरेली। शादियों में जहां दूल्हे अक्सर लग्जरी कार, घोड़ी या बग्घी पर सवार होकर बारात लेकर पहुंचते हैं, वहीं डलमऊ तहसील क्षेत्र के जोहवा नटकी गांव में एक अनोखी बारात लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई। यहां दूल्हा पारंपरिक दिखावे से हटकर खुद ट्रैक्टर चलाकर बारात लेकर पहुंचा।

जोहवा नटकी गांव स्थित प्रजापति परिवार में आई इस अनोखी बारात को देखने के लिए गांव औरआसपास के क्षेत्रों के लोग बड़ी संख्या में जुट गए। दूल्हे का ट्रैक्टर चलाकर बारात में शामिल होना लोगों को काफी पसंद आया। बारातियों ने भी इस अलग अंदाज का जमकर आनंद लिया और कई लोगों ने वीडियो व तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं।ग्रामीणों का कहना है कि यह बारात सादगी, ग्रामीण संस्कृति और अपनी जड़ों से जुड़े रहने का संदेश दे रही है।

जहां एक ओर शादियों में बढ़ते खर्च और दिखावे का दौर है, वहीं दूल्हे का यह कदम लोगों के लिए प्रेरणादायक बन गया।बारात में शामिल लोगों ने बताया कि दूल्हे को खेती-किसानी और ट्रैक्टर से विशेष लगाव है,

इसलिए उसने अपनी जिंदगी के सबसे खास मौके पर भी उसी अंदाज को चुना। फिलहाल यह अनोखी बारात पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

Related posts