Varanasi UP…डीपीएस काशी में स्कॉलर बैज सेरेमनी का भव्य आयोजन।

डीपीएस काशी में स्कॉलर बैज सेरेमनी का भव्य आयोजन।

वाराणसी। Delhi Public School Kashi में “स्कॉलर बैज सेरेमनी 2025-26” का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में कक्षा III से XI तक के मेधावी विद्यार्थियों को उनकी उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए बैज एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ प्राचार्य मृणाल चौधुरी एवं अकादमिक निदेशक नीलम चक्रवर्ती ने किया। विद्यार्थियों द्वारा सरस्वती वंदना, स्वागत नृत्य एवं प्रेरणादायी समूह गीत की प्रस्तुति ने समारोह को सांस्कृतिक गरिमा प्रदान की।

इस अवसर पर प्राचार्य ने विद्यार्थियों को अनुशासन, एकाग्रता और निरंतर उत्कृष्टता की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

Related posts