Varanasi UP…हैप्पी मॉडल स्कूल में उत्साहपूर्वक मनाया गया मदर्स डे।

हैप्पी मॉडल स्कूल में उत्साहपूर्वक मनाया गया मदर्स डे।

वाराणसी। हैप्पी मॉडल स्कूल में शनिवार को मदर्स डे का आयोजन बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माता आनन्दमयी एवं संस्थापक मानीनी भगत के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों ने अपनी माताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए आकर्षक कार्ड तैयार किए तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में नृत्य, गीत और प्रेरणादायक भाषणों के माध्यम से बच्चों ने माताओं के प्रति प्रेम, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की। उपस्थित माताओं ने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना की।

कार्यक्रम को विशेष बनाने के लिए लैक्मे सलून की ब्यूटीशियन प्रियंबदा को आमंत्रित किया गया। उन्होंने उपस्थित माताओं की समस्याओं को सुनकर उन्हें उपयोगी सुझाव और समाधान दिए। माताओं ने इस सत्र को प्रेरणादायक एवं लाभदायक बताया।

प्रधानाचार्या अर्पिता सरकार ने सभी माताओं को मदर्स डे की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि माताएं परिवार और समाज की सबसे बड़ी शक्ति हैं। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

इस अवसर पर संयोजिका वीणा नागर सहित विद्यालय के समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे।

Related posts