Varanasi UP….आईसीएआई वाराणसी शाखा में जीएसटी व नए आयकर कानून पर सेमिनार आयोजित।

आईसीएआई वाराणसी शाखा में जीएसटी व नए आयकर कानून पर सेमिनार आयोजित।

वाराणसी। द इंस्टिट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ़ इंडिया की वाराणसी शाखा द्वारा शनिवार को होटल बालाजी पैलेस, महमूरगंज में “जीएसटी” विषय पर सेमिनार आयोजित किया गया। कार्यक्रम में “इनकम टैक्स एक्ट 2025 एवं नियमों में बदलाव” तथा “जीएसटी ट्रिब्यूनल में अपील की समस्याएं व समाधान” विषयों पर चर्चा हुई।

मुख्य वक्ता सीए प्रेरणा किशोर पेशोरी ने बताया कि नया इनकम टैक्स एक्ट 1 अप्रैल 2026 से लागू होगा, जिसमें भाषा और प्रक्रियाओं को सरल बनाया गया है। वहीं सीए गौरव गुप्ता ने GST अपीलेट ट्रिब्यूनल में अपील दाखिल करने के दौरान आने वाली व्यावहारिक समस्याओं और उनके समाधान पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम की अध्यक्षता सीए रश्मि केसरवानी एवं पूर्व अध्यक्ष सीए संजय ओझा ने की। संचालन सीए तन्वी सिंह और सीए दिव्य भारद्वाज ने किया। अंत में शाखा सचिव सीए रंजीत कुमार पांडेय एवं कोषाध्यक्ष नमन कपूर ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

Related posts