बनारस मेडिसिटी हॉस्पिटल में हार्ट की छह जटिल सर्जरी सफल।
दिल्ली एवं वाराणसी के विशेषज्ञ कार्डियोलॉजिस्टों की टीम ने किया सफल उपचार।
वाराणसी। सिगरा-महमूरगंज रोड स्थित Banaras Medicity Heart & Multi Super Speciality Hospital में हार्ट से जुड़ी छह जटिल सर्जरी सफलतापूर्वक संपन्न की गईं। अस्पताल के सीनियर इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. अभिनव पाडिया एवं दिल्ली से आए सीनियर इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. आर.डी. यादव ने संयुक्त रूप से इन ऑपरेशनों को अंजाम दिया।
इनमें तीन सर्जरी BMV (Balloon Mitral Valvoplasty) की थीं। इस प्रक्रिया में हृदय की सिकुड़ी हुई वाल्व को बैलून की सहायता से फैलाकर सामान्य स्थिति में लाया जाता है।
इसके अतिरिक्त दो मरीजों का Peripheral Angioplasty ऑपरेशन किया गया, जिनमें किडनी की मुख्य नस सिकुड़ गई थी। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने स्टेंट की सहायता से नस को सफलतापूर्वक रिपेयर किया।
छठा महत्वपूर्ण ऑपरेशन RSOV का था, जिसमें हृदय की मुख्य रक्तवाहिका फट गई थी। चिकित्सकों ने तार एवं विशेष डिवाइस की सहायता से नस को सफलतापूर्वक बंद कर मरीज को राहत प्रदान की।
अस्पताल प्रशासन ने बताया कि बनारस मेडिसिटी हॉस्पिटल पूर्वांचल एवं आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को अत्याधुनिक एवं उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। भविष्य में भी इसी प्रकार की जटिल सर्जरी एवं उन्नत चिकित्सा सुविधाएं मरीजों को प्रदान की जाती रहेंगी।
