ताज होटल के सामने ‘एक नूर साड़ी’ शोरूम का भव्य शुभारंभ।
वाराणसी। नदेसर स्थित ताज होटल के सामने रविवार को “एक नूर साड़ी” शोरूम का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन वाराणसी व्यापार मंडल के अध्यक्ष अजीत सिंह बग्गा ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर क्षेत्र के व्यापारी, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि अजीत सिंह बग्गा ने कहा कि नए व्यापारिक प्रतिष्ठानों के खुलने से स्थानीय व्यापार को मजबूती मिलती है तथा रोजगार के अवसर भी बढ़ते हैं। उन्होंने “एक नूर साड़ी” परिवार को शुभकामनाएं देते हुए व्यवसाय की सफलता की कामना की।
कार्यक्रम में कविन्दर जायसवाल, मनीष गुप्ता सहित अनेक व्यापारी एवं सामाजिक लोग मौजूद रहे। उद्घाटन अवसर पर शोरूम में उपलब्ध आकर्षक साड़ियों एवं नए कलेक्शन को लोगों ने सराहा। आयोजन के दौरान अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान भी किया गया।
