Varanasi UP…भारत विकास परिषद आस्था का 11वां दायित्व ग्रहण समारोह संपन्न।

भारत विकास परिषद आस्था का 11वां दायित्व ग्रहण समारोह संपन्न।

नवीन पदाधिकारियों ने ली शपथ, सेवा एवं संस्कार कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प।

वाराणसी। भारत विकास परिषद की आस्था शाखा का 11वां दायित्व ग्रहण समारोह शनिवार को महमूरगंज स्थित होटल वंशीवट में आयोजित किया गया। कार्यक्रम सत्र 2025-26 के अध्यक्ष प्रमोद सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि प्रो. (डॉ.) राणा गोपाल सिंह रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां भारती एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। विजया श्रीवास्तव ने वंदे मातरम् का गायन प्रस्तुत किया।

समारोह में परिषद की राष्ट्रीय दायित्वधारी डॉ. शिप्रा धर, क्षेत्रीय दायित्वधारी सुनील सिन्हा एवं श्रद्धा अग्रवाल सहित काशी प्रांत के अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे। नवीन सत्र 2026-27 के अध्यक्ष महिमा शंकर तिवारी, सचिव विनोद कुमार सिंह एवं कोषाध्यक्ष अमित कुमार श्रीवास्तव को प्रांतीय महासचिव डॉ. सचिन अग्रवाल ने शपथ दिलाई। वहीं गतिविधि संयोजकों अनिता यादव, रमन श्रीवास्तव, दिनेश कुमार राय, सुबोध कुमार सिन्हा एवं शशि उपाध्याय को प्रांतीय वित्त सचिव विवेक तिवारी ने दायित्व ग्रहण कराया।

इस अवसर पर आशीष शांडिल्य एवं अमित जायसवाल ने सपत्नीक परिषद से जुड़ने का संकल्प लिया। पूर्व अध्यक्ष प्रमोद सिंह ने पिछले सत्र में उत्कृष्ट सहयोग देने वाले सदस्यों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि ने प्रमोद सिंह को उत्कृष्ट नेतृत्व सम्मान प्रदान किया। रौनक सिंह को गणेश वंदना की प्रस्तुति तथा पूजा गुप्ता को सहयोग हेतु सम्मानित किया गया। शाखा संरक्षक डॉ. महेंद्र राय को विशेष अध्यक्षीय सम्मान प्रदान किया गया।

मुख्य अतिथि डॉ. राणा गोपाल सिंह ने शाखा द्वारा किए जा रहे संस्कार एवं सेवा कार्यों की सराहना करते हुए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। डॉ. शिप्रा धर ने भारतीय संस्कृति को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। सुनील सिन्हा ने सदस्यों की समर्पण भावना की प्रशंसा की, जबकि डॉ. सचिन अग्रवाल ने प्रेरणादायी कविता के माध्यम से दायित्वधारियों का उत्साहवर्धन किया। प्रमोद राम त्रिपाठी ने परिषद के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए समाज सेवा से जुड़ने की अपील की।

कार्यक्रम का संचालन संजय सिंह एवं प्रमोद सिंह ने संयुक्त रूप से किया। अंत में दिनेश कुमार राय ने सभी अतिथियों एवं सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Related posts