शिवपुराण आधारित जनपद स्तरीय काव्य प्रतियोगिता सम्पन्न।
वाराणसी। आर्य महिला इंटर कॉलेज, चेतगंज में ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व अटूट आस्था के 1000 वर्ष कार्यक्रम’ के अंतर्गत शिवपुराण आधारित जनपद स्तरीय काव्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के 33 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
प्रतियोगिता में वैष्णवी मिश्रा ने प्रथम, मोनी प्रजापति ने द्वितीय तथा जिगर पाण्डेय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं एवं प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
कार्यक्रम में प्रधानाचार्या डॉ. प्रतिभा यादव, नोडल अधिकारी रमाशंकर यादव, अनुराधा राय सहित विभिन्न विद्यालयों की शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन डॉ. गीता सिंह मौर्य ने किया। आयोजन जिला विद्यालय निरीक्षक भोलेन्द्र प्रताप सिंह के संयोजन में सम्पन्न हुआ।
