झूलेलाल मंदिर में आयोजित तीन दिवसीय गुरु ग्रंथ साहिब पाठ एवं भव्य भंडारे का हुआ समापन।
वाराणसी। पांडेयपुर स्थित सिंधी कॉलोनी के झूलेलाल मंदिर में आयोजित तीन दिवसीय गुरु ग्रंथ साहिब पाठ एवं भव्य भंडारे का बुधवार को श्रद्धा और उत्साह के साथ समापन हुआ। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर गुरु वाणी का श्रवण किया तथा प्रसाद ग्रहण किया।
समापन अवसर पर आयोजित भंडारे में लगभग 300 लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरे आयोजन में भक्तिमय वातावरण बना रहा। कार्यक्रम के आयोजक भावन दास आहूजा ने सभी श्रद्धालुओं एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
बताया गया कि झूलेलाल मंदिर एवं गुरुद्वारे के निर्माण में पवन कुमार गुरु नानी का विशेष योगदान रहा है।
भंडारे में मुख्य रूप से टीना लोकवानी, एकता लोकवानी, एकता घावडी, स्मिता आहूजा, लक्ष्मी लोकवानी, सौम्या लोकवानी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
