Saharanpur NEWS 14 मई को धूमधाम से मनेगा पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल का स्थापना दिवस, जयवीर राणा ने सभी इकाइयों से किया आवाहन

 

धारा लक्ष्य समाचार
सहारनपुर।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल का स्थापना दिवस 14 मई 2026, को जिला, नगर, तहसील एवं बाजार इकाइयों द्वारा धूमधाम से मनाया जाएगा। इस संबंध में संगठन के जिला अध्यक्ष जयवीर राणा ने सभी पदाधिकारियों एवं व्यापारी साथियो से आवाहन किया।
जिला अध्यक्ष जयवीर राणा ने कहा कि *”14 मई वह ऐतिहासिक दिन है जब, व्यापारियों की मसीहा और व्यापार मंडल के संस्थापक स्वर्गीय नेकीराम गर्ग जी व्यापारियों ने शोषण के खिलाफ एकजुट होकर इस संगठन की नींव रखी थी। आज व्यापार मंडल लाखों व्यापारियों की आवाज बन चुका है।”*
14 मई को सभी इकाइयां अपने क्षेत्र में हवन, व्यापारी गोष्ठी एवं वरिष्ठ व्यापारियों का सम्मान समारोह आयोजित करें
स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में, केक काटकर रक्तदान शिविर, वृक्षारोपण, अन्न-वस्त्र वितरण जैसे सेवा कार्य कर समाज को सकारात्मक संदेश दे सकते हैं।
स्थापना दिवस पर हमें फिर संकल्प लेना है कि न टैक्स चोरी करेंगे, न शोषण सहेंगे। ग्राहक सेवा ही हमारा धर्म है।”*

उन्होंने सभी इकाइयों से अपील की कि कार्यक्रम की फोटो एवं वीडियो जिला कार्यालय के नंबर *9690933499* पर 14 मई अवश्य भेजें, ताकि प्रदेश स्तर पर रिपोर्ट तैयार की जा सके।
*जयवीर राणा जिला अध्यक्ष पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल सहारनपुर*

Related posts