Raybareli news: रायबरेली: थाने से न्याय न मिलने पर दलित युवक ने क्षेत्राधिकारी को सौंपी लिखित शिकायत

जिला रिपोर्टर रायबरेली से रोहित मिश्रा 

धारा लक्ष्य समाचार पत्र 

रायबरेली : थाना मिल एरिया क्षेत्र के ग्राम खसपरी में दो दिन पहले दलित युवक के साथ जातिसूचक गाली-गलौज और मारपीट के पीड़ित युवक को थाने में तहरीर देने के बावजूद कोई कार्रवाई न होने पर दलित युवक अरविंद ने रायबरेली क्षेत्राधिकारी को लिखित शिकायत सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित अरविंद कुमार ने बताया कि घटना दो दिन पहले खसपरी गांव के खेत में हुई।

पास के दबंग युवकों हर्षित चौधरी और विक्की चौधरी (लकी चौधरी) ने काम कर रहे अरविंद के साथ जाति सूचक शब्दों का प्रयोग किया। उन्होंने ‘चमार’, पूर्वजों को ‘लैट्रिन साफ करने’ वाला बताते हुए अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया। साथ ही ‘दलित हो तो दलित के तरीके से रहो’ जैसे आपत्तिजनक वाक्य कहे और मारपीट करने का प्रयास किया।

अरविंद कुमार ने घटना के तुरंत बाद थाना मिल एरिया में लिखित तहरीर दी। लेकिन पुलिस ने सक्रियता नहीं दिखाई। दोनों आरोपियों को बुलाकर समझौता करा दिया और मुकदमा दर्ज करने की बजाय मामले को रफा-दफा कर दिया। जब पीड़ित मुकदमे की कॉपी मांगने थाने गया तो पुलिस कर्मियों ने टालमटोल किया आज अरविंद कुमार ने रायबरेली क्षेत्राधिकारी (एएसपी) के कार्यालय पहुंचकर पूरी घटना का ब्योरा देते हुए लिखित शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत में थाना मिल एरिया पुलिस पर पक्षपात, कार्रवाई न करने और धमकाने का आरोप लगाया गया है। पीड़ित ने SC/ST एक्ट की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Related posts