Raybareli news: तहसील प्रशासन ने अवैध निर्माण को जेसीबी से ढ़हाया कराया कब्जा मुक्त कब्जा धारियों में हड़कंप

जिला रिपोर्टर रायबरेली से रोहित मिश्रा 

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

बछरावां रायबरेली ।विकासखंड के अंतर्गत बनावां गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब तहसील प्रशासन द्वारा जेसीबी मशीन की सहायता से अवैध निर्माण को ढहाकर कब्जा मुक्त कराया है । जानकारी के अनुसार तालाब की सुरक्षित भूमि पर प्रदीप व विजय पुत्र गण साहब शरण द्वारा निर्माण कार्य कराया जा रहा था जिसको लेकर ग्रामीणों ने दर्जनों बार शिकायत की थी। शिकायत को संज्ञान में लेते हुए नायब तहसीलदार सत्या राज के नेतृत्व में बनी टीम द्वारा जेसीबी मशीन एवं पुलिस टीम की मौजूदगी में निर्माण कार्य गिराया गया है।

क्षेत्रीय लेखपाल ने बताया कि शासन की मनसा अनुसार अवैध निर्माण पर अभियान चलाकर गिराया गया है जबकि अवैध कब्जा धारकों को नोटिस भी दी गई थी लेकिन अवैध कब्जा घारक द्वारा लगातार निर्माण किया जा रहा था। इस दौरान कानूनगो रंजन लाल ,क्षेत्रीय लेखपाल प्रिया सिंह, संदीप सिंह, नवरत्न सहित बड़ी संख्या में प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। वही सुरक्षित जमीन पर अवैध कब्जा धारियों में दहशत फैली हुई है।

Related posts