डैलिम्स सनबीम स्कूल रोहनियाँ का शानदार प्रदर्शन, सीबीएसई 12वीं में रहा शत-प्रतिशत परिणाम।
वाराणसी। सेंट्रल बोर्ड का सेकेंडरी एजुकेशन द्वारा घोषित कक्षा 12वीं परीक्षा परिणाम 2026 में डैलिम्स
सनबीम स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। सत्र 2025-26 में विद्यालय से कुल 339 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे और सभी विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त की।
परिणाम घोषित होने के बाद विद्यालय परिसर में उत्साह का माहौल रहा। छात्र-छात्राओं ने अपने गुरुजनों का आशीर्वाद लेकर खुशी व्यक्त की। संस्था के अध्यक्ष डॉ प्रदीप बाबा मधोक ने मेधावी विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि परीक्षा जीवन का अंतिम सत्य नहीं होती, बल्कि निरंतर सीखने और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ना ही वास्तविक सफलता है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष परिणाम प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन माध्यम से संचालित की गई, जिसके कारण तकनीकी विलंब और समन्वय संबंधी चुनौतियां स्वाभाविक थीं।
संस्था की निदेशिका Pooja Madhok ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह परिणाम केवल शैक्षणिक उपलब्धि नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के धैर्य, अनुशासन और भविष्य के प्रति समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने सफलता का श्रेय छात्रों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग को दिया।
संस्था के एडिशनल डायरेक्टर Bahir Madhok ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि विद्यार्थियों की इस उपलब्धि में शिक्षकों और अभिभावकों की भूमिका भी सराहनीय रही है।
डीन ऑफ एकेडमिक Subhodeep Dey ने कहा कि विद्यार्थियों की सफलता उनके संघर्ष, अनुशासन और आत्मविश्वास का प्रमाण है। वहीं प्रधानाचार्या Gurmeet Kaur ने विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ते हुए कौशल विकास और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर संस्था की सभी शाखाओं — रामकटोरा, सिगरा एवं रोहनियाँ — के प्रधानाचार्य, उपप्रधानाचार्य, हेड मिस्ट्रेस एवं शिक्षकों ने विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
