मंडलीय समीक्षा बैठक में मंडलीय जिला चिकित्सालय वाराणसी रहा अव्वल।
वाराणसी। अपर मुख्य सचिव, चिकित्सा स्वास्थ्य, परिवार कल्याण एवं चिकित्सा शिक्षा की अध्यक्षता में बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वाराणसी एवं मिर्जापुर मंडल की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारियों ने चिकित्सा विभाग की 90 बिंदुओं पर सघन समीक्षा की। समीक्षा में पूर्वांचल का प्रतिष्ठित मंडलीय जिला चिकित्सालय वाराणसी सबसे अग्रणी रहा। इस दौरान अपर मुख्य सचिव ने वर्तमान तेल संकट को देखते हुए पेट्रोल-डीजल की बचत, सार्वजनिक परिवहन के उपयोग, सप्ताह में एक दिन “नो व्हीकल डे” मनाने, भोजन में घी-तेल का कम प्रयोग करने, पोषण मेले के आयोजन तथा जल संरक्षण पर विशेष जोर दिया।
