Varanasi UP…बूथ सशक्तिकरण अभियान के अंतर्गत उत्तरी विधानसभा के बागेश्वरी मंडल एवं राजर्षी मंडल की बूथ संख्या 13,15,310 ,308,309 ,326, की बैठक संपन्न।

बूथ सशक्तिकरण अभियान के अंतर्गत उत्तरी विधानसभा के बागेश्वरी मंडल एवं राजर्षी मंडल की बूथ संख्या 13,15,310 ,308,309 ,326, की बैठक संपन्न।

वाराणसी उत्तरी विधानसभा के अंतर्गत बागेश्वरी एवं राजर्षि मंडल की बूथ सशक्तिकरण बैठक नंदकेश्वर महादेव मंदिर (मठ) एवं चौकाघाट ढेलवरिया में महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

बैठक को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का संगठन बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता और समर्पण के बल पर निरंतर मजबूत हो रहा है। उन्होंने कहा कि आगामी कार्यक्रमों एवं जनसंपर्क अभियानों को सफल बनाने के लिए प्रत्येक बूथ को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाना आवश्यक है। बूथ कार्यकर्ता ही संगठन की वास्तविक ताकत हैं और उनके माध्यम से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जा सकता है।

उन्होंने सभी बूथ अध्यक्षों एवं शक्ति केंद्र संयोजकों से संगठनात्मक कार्यों में पूर्ण सक्रियता के साथ कार्य करने का आह्वान किया। बैठक में बूथ प्रबंधन, सदस्यता अभियान, संगठन विस्तार एवं आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की गई।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार सोनकर, पार्षद सुशील गुप्ता, अमित कुमार मौर्य,शक्ति केंद्र संयोजक शिवनाथ गुप्ता, बूथ अध्यक्ष शांति दीक्षित, वंदना श्रीवास्तव, मीनू मौर्य, किरन सिंह,राजेंद्र मौर्य,प्रेमचंद मौर्य,दक्ष प्रताप सिंह, मुन्ना पटेल, सुशील पाण्डेय,महेंद्र पाण्डेय, सदानंद मौर्य,चंद्रशेखर उपाध्याय,विजय यादव, अशोक कुमार पाण्डेय, प्रमील पाण्डेय, आनंद कुमार शर्मा,आभाष शर्मा ,कौशल सिंह सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related posts