संत अतुलानंद आवासीय अकादमी के विद्यार्थियों ने लहराया सफलता का परचम
इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम में शानदार प्रदर्शन, विद्यालय परिवार में खुशी की लहर।
वाराणसी। संत अतुलानंद आवासीय अकादमी के इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम 2026 में विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। छात्र-छात्राओं ने शानदार अंक प्राप्त कर सफलता का नया आयाम स्थापित किया।
विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों में राम तिवारी ने 98.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सर्वोच्च स्थान हासिल किया। पूजा प्रजापति ने 97.4 प्रतिशत, दिया सिंह ने 94.6 प्रतिशत, रूपेश राज एवं कृष्णा श्रीवास्तव ने 92.8 प्रतिशत, सोना सिंह ने 92.6 प्रतिशत, अंशिका पांडेय ने 92.4 प्रतिशत, राहुल कुशवाहा ने 92.2 प्रतिशत, स्नेहा यादव ने 91.4 प्रतिशत, श्रेया सिंह एवं अवंतिका मिश्रा ने 91.2 प्रतिशत, मोहम्मद अरसलान ने 90.6 प्रतिशत तथा अदिति यादव एवं करण सिंह ने 90.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय एवं अपने अभिभावकों का मान बढ़ाया।
विद्यालय की निदेशिका डॉ. दिव्या सिंह ने सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि विद्यार्थियों की सफलता उनके कठिन परिश्रम, अनुशासन एवं शिक्षकों के समर्पण का परिणाम है। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विद्यालय के उपनिदेशक आदित्य राज सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों की यह उपलब्धि विद्यालय परिवार के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में और अधिक ऊँचाइयाँ प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. अविनाश पांडेय ने कहा कि यह परिणाम विद्यार्थियों की लगन एवं निरंतर अभ्यास का प्रतिफल है। उन्होंने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए आगे भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
विद्यालय परिवार की ओर से सभी पत्रकार बंधुओं एवं मीडिया प्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा गया कि समाचारों के माध्यम से विद्यार्थियों की उपलब्धियों को समाज तक पहुँचाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
