Varanasi UP…स्कूल चलो अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली गई। 

स्कूल चलो अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली गई। 

 श्री काशी अग्रवाल समाज द्वारा संचालित श्री अग्रसेन महाजनी महाविद्यालय इण्टर कॉलेज चौखम्भा वाराणसी द्वारा क्षेत्र में शैक्षणिक जन – जागरूकता हेतु “स्कूल चलो अभियान” के तहत विद्यालय के स्काउट बैंड के साथ एक भव्य जागरूकता रैली निकाली गई। इस रैली को निकालने का मुख्य उद्देश्य विद्यालय में नामांकन बढ़ाना तथा किसी भी कारण से शिक्षा से वंचित प्रत्येक बालक को शिक्षा प्राप्त करने का अवसर उपलब्ध कराना रहा।

रैली का शुभारम्भ विद्यालय के प्रबंधक पंकज अग्रवाल एल. आई. सी. द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। “स्कूल चलो अभियान” की इस रैली में छात्रों ने शिक्षा के महत्व से संबंधित आकर्षक नारों एवं संदेशों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। रैली विद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः विद्यालय पहुँची। 

 

छात्रों ने “हर बच्चा स्कूल जाए”, “शिक्षा है जीवन का अधिकार” तथा “पढ़ेगा इंडिया तभी तो बढ़ेगा इंडिया” जैसे नारों के माध्यम से अभिभावकों एवं आमजन को बच्चों को विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित किया।

 

विद्यालय के प्रबंधक पंकज अग्रवाल “एल. आई. सी.” ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य समाज के प्रत्येक बच्चों तक शिक्षा की रोशनी पहुँचाना तथा उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित करना है। 

रैली में विद्यालय के प्रधानाचार्य डाॅ. देवेन्द्र प्रताप सिंह, राम कुमार गुप्ता, शम्भू नाथ दूबे, चन्द्र मोहन सिंह, देवेन्द्र नाथ गोस्वामी,बिमल कुमार त्रिपाठी,डॉ. नीरज कुमार अग्रवाल, साधना, अरुण कुमार सिंह, , सुरेन्द्र राम, दया राम सहित सभी शिक्षकगण, कर्मचारीगण एवं बड़ी संख्या में छात्र शामिल रहे।

Related posts