जिला रिपोर्टर रायबरेली से रोहित मिश्रा
धारा लक्ष्य समाचार पत्र
रायबरेली। पुलिस अधीक्षक रवि कुमार के निर्देशन में जनपदभर में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत खीरों पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना खीरों पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर कार्रवाई करते हुए ग्राम एकौनी से एक महिला को 6 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्ता की पहचान सुमन पत्नी स्वर्गीय शिवबालक निवासी ग्राम एकौनी थाना खीरों जनपद रायबरेली के रूप में हुई है। बरामदगी के आधार पर थाना खीरों में मु0अ0सं0 076/2026 धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।पुलिस ने बताया कि अभियुक्ता के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।
खीरों पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में मादक पदार्थों के कारोबार में लिप्त लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।
