स्पिकमैके कार्यक्रम में गूंजे भारतीय शास्त्रीय संगीत के सुर।
वाराणसी। डालिम्स सनबीम ग्रुप ऑफ स्कूल्स, रोहनियां में गुरुवार को ‘स्पिकमैके’ के सांस्कृतिक एवं संवादात्मक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के अध्यक्ष डॉ. प्रदीप बाबा मधोक, निदेशिका पूजा मधोक, अतिरिक्त निदेशक माहिर मधोक तथा तबला वादक पंडित कुबेरनाथ मिश्र एवं सितार वादक पंडित ध्रुव वेदी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
कलाकारों की प्रस्तुति ने विद्यार्थियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रश्नोत्तर सत्र में विद्यार्थियों ने कलाकारों से संवाद कर भारतीय शास्त्रीय संगीत और संस्कृति की जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन ने शिक्षा के साथ सांस्कृतिक चेतना और रचनात्मकता के विकास पर जोर दिया। अंत में उपप्रधानाचार्या सुरभि गुप्ता ने सभी अतिथियों एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त किया।
