Raybareli news: बारात लेकर जा रहे युवक पर जानलेवा हमला, लोहे की रॉड और धारदार हथियार से किया लहूलुहान

जिला रिपोर्टर रायबरेली से रोहित मिश्रा 

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

रायबरेली।चंदापुर थाना क्षेत्र में दबंगों के आतंक का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पहरेमऊ चौराहे के पास बारात लेकर जा रहे एक युवक पर आधा दर्जन दबंगों ने घात लगाकर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार मिलएरिया थाना क्षेत्र के डिहिवा कसेहटी निवासी विपिन कुमार यादव बुधवार शाम करीब 6:30 बजे बारात लेकर जा रहे थे। आरोप है कि पहले से घात लगाए बैठे दबंगों ने उन्हें रोक लिया और लोहे की रॉड व धारदार हथियार से हमला बोल दिया। हमले में युवक के सिर, चेहरे और दाहिने हाथ में गंभीर चोटें आईं।

स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप के बाद किसी तरह उसकी जान बच सकी।घायल युवक को आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पीड़ित ने पुरानी रंजिश में हमला किए जाने का आरोप लगाया है। मामले को लेकर पीड़ित परिवार पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा, जहां अधिकारियों ने जांच कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिया है। फिलहाल घायल लोग ने आरोप लगाते हुए बताया कि मुकेश यादव अनुराग उर्फ अन्नू, पुष्पेंद्र उर्फ भीम सुनील यादव और हरेंद्र यादव ने हमारे ऊपर जानलेवा हमला किया है।

Related posts