Varanasi UP….भारत की रक्षा और ‘रामराज्य’ स्थापना के संकल्प के साथ मुंबई में 17 मई को ‘श्री राजमातंगी महायज्ञ’

भारत की रक्षा और ‘रामराज्य’ स्थापना के संकल्प के साथ मुंबई में 17 मई को ‘श्री राजमातंगी महायज्ञ’

मुंबई, सनातन संस्था की ओर से भारत की आध्यात्मिक सुरक्षा एवं राष्ट्रकल्याण के उद्देश्य से 17 मई को मुंबई के प्रभादेवी स्थित नर्दुल्ला टैंक मैदान में ‘श्री राजमातंगी महायज्ञ’ का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम दोपहर 3.30 बजे से सायं 7.30 बजे तक आयोजित होगा।

संस्था के प्रवक्ता अभय वर्तक ने पत्रकार परिषद में बताया कि महायज्ञ का उद्देश्य देश की रक्षा, सर्वांगीण प्रगति तथा ‘रामराज्य’ की स्थापना के संकल्प को सशक्त करना है। कार्यक्रम में सोरटी सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के प्राचीन अवशेषों का दर्शन भी श्रद्धालुओं को कराया जाएगा।

यज्ञ का संचालन तमिलनाडु के आगमाचार्य अरुणकुमार गुरुमूर्ति करेंगे। इसमें मुंबई, ठाणे, रायगढ़ और पालघर के अनेक मंदिरों के पुजारी एवं विश्वस्त शामिल होंगे। संस्था के अनुसार कार्यक्रम में करीब 5 हजार श्रद्धालुओं की उपस्थिति अपेक्षित है।

Related posts