Raybareli News: डिजिटल कार्यों के लिए पंचायत सहायकों ने उठाई मांग।

स्मार्टफोन, टैबलेट और रिचार्ज उपलब्ध कराने हेतु बीडीओ को सौंपा ज्ञापन।

जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली 

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

महराजगंज, रायबरेली। ग्राम सभाओं में तैनात पंचायत सहायकों ने खंड विकास अधिकारी वर्षा सिंह को लिखित पत्र देकर पंचायत संबंधी ऑनलाइन कार्यों के सुचारू संचालन के लिए स्मार्टफोन, टैबलेट एवं रिचार्ज सुविधा उपलब्ध कराने की मांग उठाई है। पंचायत सहायकों का कहना है कि डिजिटल संसाधनों के अभाव में विभागीय कार्य प्रभावित हो रहे हैं।

दिए गए ज्ञापन में पंचायत सहायकों ने बताया कि वर्तमान समय में स्वगणना, फार्मर रजिस्ट्री, आयुष्मान कार्ड, सीएससी संचालन, पंचायत रिपोर्टिंग पोर्टल, जियो टैगिंग, ग्राम सभा की फोटो अपलोड, फैमिली आईडी, क्राफ्ट सर्वे समेत कई विभागीय एवं गैर विभागीय ऑनलाइन कार्य समयबद्ध तरीके से संपादित किए जाने होते हैं। लेकिन अधिकांश पंचायत सहायकों के पास स्वयं का स्मार्टफोन उपलब्ध नहीं है,

जिससे कार्यों में विलंब होने की आशंका बनी रहती है।पंचायत सहायकों ने मांग करते हुए कहा कि यदि उन्हें स्मार्टफोन, टैबलेट एवं इंटरनेट रिचार्ज की सुविधा उपलब्ध करा दी जाए तो सभी डिजिटल कार्य बेहतर और समय से पूरे किए जा सकेंगे।इस दौरान पूजा, रंगराज यादव, वंदना, आंचल शर्मा, इकराम अहमद, नीलू तिवारी, ललित कुमार, सुशील कुमार सहित अन्य पंचायत सहायक मौजूद रहे।

Related posts