Varanasi UP…होमियोपैथी चिकित्सा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. अनिल कुमार सिंह सम्मानित।

होमियोपैथी चिकित्सा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. अनिल कुमार सिंह सम्मानित।

‘भारत गौरव एक्सेलेन्स अवार्ड 2026’ से नवाजे गए वरिष्ठ डायबिटीज विशेषज्ञ।

वाराणसी।अवधूत भगवान राम योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान केन्द्र, पड़ाव, वाराणसी के मुख्य चिकित्सक एवं वाराणसी के वरिष्ठ होमियोपैथिक डायबिटीज विशेषज्ञ डॉ० अनिल कुमार सिंह को मधुमेह रोग के उपचार के क्षेत्र में होमियोपैथी चिकित्सा द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने के लिए नई दिल्ली स्थित शीवरन फाउंडेशन द्वारा प्रतिष्ठित “भारत गौरव एक्सेलेन्स अवार्ड 2026” से सम्मानित किया गया।

यह सम्मान उन्हें मधुमेह रोगियों के उपचार, जनजागरूकता एवं होमियोपैथिक चिकित्सा पद्धति के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया। सम्मान प्राप्त होने पर चिकित्सा जगत एवं उनके शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल है।

डॉ० अनिल कुमार सिंह ने इस सम्मान का श्रेय अपने मरीजों, सहयोगियों एवं संस्थान से जुड़े सभी लोगों को देते हुए कहा कि वे आगे भी समर्पित भाव से जनसेवा एवं स्वास्थ्य जागरूकता के कार्य में निरंतर लगे रहेंगे।

Related posts