स्वाभिमान मंच उत्तर प्रदेश के प्रदेश महामंत्री बने विक्रांत सिंह।
आजमगढ़। स्वाभिमान मंच द्वारा समाजसेवा एवं संगठनात्मक कार्यों में सक्रिय योगदान देने वाले विक्रांत सिंह को “प्रदेश महामंत्री (संपूर्ण उत्तर प्रदेश)” पद पर मनोनीत किया गया है।
श्री विक्रांत सिंह, पुत्र रामजन्म सिंह, निवासी ग्राम झींझपुर सरैया, ब्लॉक पल्हना, तहसील लालगंज, जनपद आजमगढ़, उत्तर प्रदेश, लंबे समय से सामाजिक कार्यों एवं जनसेवा के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
स्वाभिमान मंच के संस्थापक अध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव की सहमति एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. गार्गी तिवारी की संस्तुति पर यह मनोनयन किया गया।
संगठन की ओर से जारी बयान में कहा गया कि विक्रांत सिंह की सक्रिय सहभागिता, संगठन के प्रति निष्ठा एवं समाजहित में किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
संगठन ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व एवं कार्यकुशलता से स्वाभिमान मंच को पूरे उत्तर प्रदेश में नई मजबूती मिलेगी तथा संगठन की विचारधारा एवं सामाजिक सरोकारों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त होगी।
स्वाभिमान मंच ने उनके उज्ज्वल भविष्य एवं सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनका यह मनोनयन तत्काल प्रभाव से लागू होगा और आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगा।
